*शास.पूर्व मा.शाला सिरली में मनाया गया प्रवेशोत्सव*

*शास.पूर्व मा.शाला सिरली में मनाया गया प्रवेशोत्सव*

रिपोर्टर दिनेश साहू

सक्ती/- 26जून2024 को शास.पूर्व मा.शाला सिरली में सत्र 2024-25 हेतु नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया गया। जिसमे स्टॉफ के प्रधान पाठक टी आर राठौर, शिक्षक अवधेश तेंदुलकर, उत्तम कश्यप व कैलाश पटेल उपस्थित रहे।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतोष राठौर व अन्य सदस्यों एवम् पालगण की गरिमामय उपस्थिति में आज के कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को किताब कापी एवम् शाला गणवेश प्रदान किया गया । राठौर जी द्वारा शिक्षा के महत्व को अपने दैनिक जीवन में अमल करने हेतू प्रेरित करते हुए शासन के द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य एवम् निः शुल्क शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने एवम् उसका संपूर्ण लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को निर्भीक होकर स्कूल आने हेतु प्रेरित किया गया।

You may have missed