*नगर सेना कमाडेंट के नेतृत्व में जांजगीर शहर में सघन पौधरोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*नगर सेना कमाडेंट के नेतृत्व में जांजगीर शहर में सघन पौधरोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

जांजगीर-चांपा। नगर सेना कमाडेंट के नेतृत्व में जांजगीर शहर में सघन पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर सेना कमाडेंट ने कहा कि गर्मी में लोग पेड की छांव तलाशते हैं, ताकि पेड़ की छांव में थोड़ी राहत पा सके। लेकिन लोग पौधे लगाने रूचि नहीं लेते। अपने जीवनकाल में सभी को पौधे लगाने चाहिए, जिससे प्रकृति संतुलित होकर हमारे प्राण की रक्षा में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया।