*एक पौधा मां के नाम…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार लगाया फलदार वृक्ष*
*एक पौधा मां के नाम…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार लगाया फलदार वृक्ष*
*प्रधानमंत्री का आह्वान और दांपत्य जीवन के वर्षगांठ पर वृक्षारोपण स्मरणीय पल…अधिवक्ता चितरंजय पटेल*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- आज प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार सत्तासीन होने बाद प्रथम मन की बात में वर्तमान जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से बचने एक पौधा मां के नाम.. के उद्घोष के साथ उन्होंने सबको वृक्षारोपण का संदेश दिया जिसके अनुसरण उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार आज फलदार और छायादार वृक्ष कटहल के पौधे का रोपण किया।
सामाजिक गतिविधियों में सतत सक्रिय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज यह सुखद संयोग है कि आज हमने दांपत्य जीवन का २५ वा बसंत पार कर लिया है तब प्रधानमंत्री की प्रेरणा व सद संकल्प के साथ वृक्षारोपण का कार्य निश्चय ही हम सबके स्मरणीय पल है । उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को आत्मसात कर अपने स्वयं के चारों ओर के वातावरण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने अपने परिजनों के नाम पर वृक्षारोपण अवश्य करें तथा इस हेतु सारे परिजनों को प्रेरित करें तभी आने वाले दिनों में तापमान के विभीषिका का सामना कर सकेंगे क्योंकि वृक्ष हैं तो जल है और जल ही जीवन है । इन पलों में परिजनों के अलावा मित्रगण उपस्थित रहे।


Narayan Rathore