*स्वामी शंकराचार्य सरस्वती महाराज जी के जीवन परिचय को संकलित कर एक संक्षिप्त जीवनी यशगीत*

*स्वामी शंकराचार्य सरस्वती महाराज जी के जीवन परिचय को संकलित कर एक संक्षिप्त जीवनी यशगीत*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- भारतीय कला संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास कार्य किए जाने हेतु दिनांक 02 जुलाई सन् 2000 को स्थापित श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा संस्था स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के पावन अवसर पर शास्त्रीय संगीत से संबंधित विषय ‘सुर लय ताल ‘ नामक पुस्तक में शामिल किए जाने हेतु स्वयं श्री चन्द्रा जी द्वारा पश्चिमानय द्वारिका शारदा पीठ के स्वामी शंकराचार्य सरस्वती महाराज जी के जीवन परिचय को संकलित कर एक संक्षिप्त जीवनी यशगीत की रचना की गई है, वह इस प्रकार है…*
*स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी*
(संक्षिप्त जीवनी यशगीत)
जगद्गुरु शंकराचार्य जी, आपकी महिमा अपरम्पार।
स्वामी सदानंद सरस्वती जी, महिमा जाने जग संसार।।
पश्चिमानय द्वारिका शारदा- पीठ श्री शंकराचार्य स्वामी।
सनातन धर्म के सर्वोच्च गुरु, धार्मिक नेता हैं स्वामी।।
जन्म तिथि 31 अगस्त है, सन् उन्नीस सौ अन्ठावन।
जन्म भूमि नरसिंहपुर बरगी, मध्यप्रदेश गोटेगांव न।।
पिता श्री पं.विद्याधर अवस्थी, पुत्र रमेश अवस्थी अवतार।
माता श्रीमति मानकुंवर बाई, रमेश अवस्थी के पालनहार।।
प्रारंभिक शिक्षा 8 वीं कक्षा, आयु 12 वर्ष प्रकार।
सन् उन्नीस सौ सत्तर फिर, छोड़ चले अपने घर बार।।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, गुरु दीक्षा विद्या संस्कार।
सादा जीवन सहज साधना, गुरु की महिमा अपरम्पार।
त्याग तपस्या गुरु की सेवा, कठिन परिश्रम ज्ञान विकास।
जीवन की हुई सफल साधना, मेहनत किए रचे इतिहास।।
आया अवसर दो हजार बीस, 62 साल उम्र वरदान।
सनातन धर्म सर्वोच्च गुरु पद, स्वामी शंकराचार्य महान।।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, द्वारिका शारदा पीठ महराज।
उनकी कृपा मिली है आपको, पश्चिमानय पीठ सरताज।।
हिन्दू दर्शन शास्त्र अध्ययन, ग्रंथों की विद्या वरदान।
धर्म सनातन शास्त्र परंपरा, कर्म ही पूजा विधि विधान।।
धर्म शास्त्र की लिखि किताबें, भाषाविद सक्षम विद्वान।
चार भाषा में बारह पुस्तक, धार्मिक नेता बने महान।।
धर्माचार्य गुजरात पीठ के, विश्वगुरु जग पावन धाम।
‘श्याम चन्द्र’ पर कृपा कीजिए, आशीर्वचन गुरु सुखधाम।।
*रचनाकार -*
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा
रेलवे काॅलोनी सक्ती, छत्तीसगढ़
संपर्क मो.नं. – 79994 51129.