*”सुर लय ताल” नामक पुस्तक में शामिल किए जाने हेतु संस्था परिचय व अभिनन्दन गीत की रचना की गई*

*”सुर लय ताल” नामक पुस्तक में शामिल किए जाने हेतु संस्था परिचय व अभिनन्दन गीत की रचना की गई*
सक्ती/- भारतीय कला संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास कार्य किए जाने हेतु स्थापित श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा संस्था के रजत जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सम्पादित “सुर लय ताल” नामक पुस्तक में शामिल किए जाने हेतु संस्था परिचय व अभिनन्दन गीत की रचना की गई है, वह इस प्रकार है…*
*!! ॐ सरस्वत्यै नमः !!*
*श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती का “रजत जयंती समारोह” 02 जुलाई 2025*
*!! संस्था परिचय, अभिनन्दन गीत !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
श्याम संगीत सृजन संस्थान में, शुभ सादर अभिनन्दन है।
रजत जयंती” सम्मेलन में, हार्दिक शुभ शुभ वंदन है।
भारतीय शुभ कला संस्कृति, संरक्षण-संवर्धन को।
सांस्कृतिक विकास उद्देश्य से, शुभ प्रयास है वर्धन को।।
दो जुलाई सन् 2000 को, स्थापित यह संगठन है।
छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से, राज्य स्तरीय प्रतिबंधन है।।
प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से पाठ्यक्रम संबद्ध है।
सांस्कृतिक विकास हित हेतु, श्याम सृजन प्रतिबद्ध है।।
संस्था द्वारा विविध आयोजन, पच्चीसवें वर्ष पूर्ण हुए।
पावन बेला कला यात्राएं, शिष्य हजारों उत्तीर्ण हुए।।
“गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड”, शामिल सहयोगी सम्मान।
“लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड”, शामिल सहयोगी सम्मान।।
लुंबिनी नेपाल से मानद “विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान”।
द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा पर, “महाकाल साहित्य सम्मान”।।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन दिल्ली से, मिला काव्य रत्न सम्मान।
इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज, सहयोगी काव्य श्री सम्मान।।
साहित्य त्रिवेणी कोलकाता से, श्रीराम महोत्सव सारस्वत सम्मान।
शब्द प्रतिभा फाउन्डेशन नेपाल से, हिन्दी काव्य शिरोमणि सम्मान।।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष, संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार।
सुर लय ताल” के सम्पादक हैं, कला संस्कृति सुर के धार।।
धर्म गुरुओं, राजनीतिज्ञों, महाविभूतियों से आधार।
संस्था परिचय अभिनन्दन पर, हार्दिक वंदन बारम्बार।।
रचनाकार–
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा
रेलवे काॅलोनी, सक्ती छत्तीसगढ़
मो.नं.-7999451129//9238668223.