*भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला सक्ती मे मनाया गया स्थापना दिवस एवं हुई समीक्षा बैठक*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मुख्यालय सक्ती के ग्राम पोरथा गौरा चौक में श्रद्धाया दत्तोपंत ठेंगड़ी संगठन का स्थापना दिवस और मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई तथा संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
बैठक में तहसील अध्यक्षों और मंत्रियों के साथ ग्राम समितियों के गठन तथा किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से किसान संघ जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा जी, हीरालाल कुर्रे, हीरामणि वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा , श्यामलाल साहू , विनोद पाण्डेय प्रचार मंत्री, जगमोहन राठौर, सुरेंद्र राठौर, शिवनंदन श्रीवास, एवं जिला महिला प्रमुख निलेश्वरी राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
