*स्व.वृंदा लाल धीवर समाजिक भवन कलमी का लोकार्पण हुआ सम्पन्न*

*स्व.वृंदा लाल धीवर समाजिक भवन कलमी का लोकार्पण हुआ सम्पन्न*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- स्व.वृंदा लाल धीवर की पुण्यतिथि के अवसर पर धीवर समाजिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम कलमी में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर विधानसभा एवं अध्यक्षता देवव्रत भीष्म अध्यक्ष संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम कलमी के स्वजातीय बंधुओं के द्वारा कीर्तन भजन के साथ- साथ श्रीफल, गमछा, पुष्पहार, गुलदस्ते से अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात लोकार्पण एवं स्व.वृंदालाल धीवर की पुण्यतिथि में उनका स्मरण किया गया और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्य की सभी अतिथियों ने अपने शब्दों में उल्लेख किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जितेंद्र विजय बहादुर सिंह (राजा साहाब मालखरौदा), श्रीमती पूर्णिमा चन्द्रप्रकाश खूंटे (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरे (पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत मालखरौदा), कविशरण वर्मा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मालखरौदा), दूज राम साहू सरपंच कलमी, प्रताप चंद्रा (जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस सक्ती), सहित ग्राम कलमी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं समाज की ओर से जगदीश धीवर (उपाध्यक्ष संभागीय धीवर समाज महासभा), भुनेश्वर धीवर (रेंज अध्य्क्ष जैजैपुर), पीताम्बर लहिमोर (रेंज सचिव जैजैपुर), बिहारी लाल धीवर (रेंज कोषाध्यक्ष जैजैपुर), फिरन धीवर (केन्द्र अध्यक्ष), रामनारायण धीवर (केन्द्र अध्यक्ष), अखिलेश भीष्म (जनपद सदस्य नवागढ़), चंदन धीवर (विधायक प्रतिनिधि, नगर पंचायत जैजैपुर), बलिराम लहिमोर, अशोक जलतारे, रामेश्वर धीवर(पेंटर), गोविंद धीवर, रामेश्वर धीवर(बढ़ाई), मोहन धीवर, शिव धीवर, कैलाश धीवर, अजय लहिमोर, महावीर धीवर, रामगोपाल, टोपीलाल, रामदयाल, गजराज धीवर एवं ग्राम कलमी, मालखरौदा, अडभार, सक्ती, जैजैपुर, ओडेकेरा, पिहरीद के स्वजातीय बंधु, माताएं- बहनें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।