*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

*जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर*

*विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती, 17 मार्च 2026 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को छात्रावासों के शौचालय, रसोई एवं आवासीय कक्षों की नियमित जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और अध्ययन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित राज्य ओपन परीक्षा को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई है, वे पूर्ण तत्परता से व्यवस्थाओं की समीक्षा करें और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग न हो। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर  के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।