*निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर के माध्यम से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों पर जागरूकता बढ़ाने की पहल*
*निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक, निःशुल्क पंजीयन शुरू*
*बार-बार सर्दी-खांसी होना, अस्थमा, दमा (COPD), निमोनिया, टीबी (TB), एलर्जी, पैरों में सूजन, घबराहट, बेचैनी, छाती में पानी भर जाना जैसे सभी फेफड़ों एवं छाती से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए शिविर में निशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 20 मार्च 2026// राज्य शासन द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अब निजी चिकित्सक भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं। इसी कड़ी में बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या के कारण तेजी से बढ़ रही फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छाती, एलर्जी एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार डनसेना (एमबीबीएस, एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लंग्स एंड चेस्ट केयर क्लीनिक, श्री प्लाजा अशोक नगर चौक, इंडियन कॉफी हाउस के पास सरकंडा बिलासपुर में आयोजित होगा, जहां मरीजों का निःशुल्क पंजीयन एवं विशेषज्ञ परामर्श किया जाएगा। शिविर में फेफड़ों एवं छाती से जुड़ी विभिन्न बीमारियों जैसे बार-बार सर्दी-खांसी, अस्थमा, सीओपीडी (दमा), निमोनिया, टीबी, एलर्जी, पैरों में सूजन, घबराहट, बेचैनी तथा छाती में पानी भरने जैसी समस्याओं के लिए निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।
डॉ. डनसेना ने बताया कि अक्सर लोग सर्दी-खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द या एलर्जी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। विशेष रूप से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियां लंबे समय तक व्यक्ति को प्रभावित करती हैं और समय पर उपचार न मिलने पर जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर डालती हैं। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी आज भी समाज में मौजूद है, जिसका समय पर निदान और उपचार अत्यंत आवश्यक है। वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारण एलर्जी और श्वास संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और शुरुआती स्तर पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर में आने वाले मरीजों को न केवल निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा, बल्कि उन्हें बीमारी से बचाव, सही उपचार और जीवनशैली में सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं पहुंच पाते। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7067791891 पर संपर्क कर अग्रिम निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।