*अनीश त्रिपाठी बने बालकों मंडल उपाध्यक्ष*

*राजेंद्र दास जिला प्रमुख कोरबा
9111471379*
कोरबा/- कोरबा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के न्युक्ति के पश्चात सभी ब्लॉक में संगठन को मजूत बनाने हेतु इसी कड़ी में बालको मंडल को मजबूती प्रदान करने के लिए ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया गया जिसमें सबके प्रिय सक्रिय युवा अनीश त्रिपाठी जी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बालको मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है जिससे युवा समर्थकों में काफी खुशी की लहर है।बताया जाता है कि अनीश त्रिपाठी एक मिलन सार व्यक्तिव के धनी हैं वे संगठन के सभी सदस्यों के साथ एक अच्छा ताल मेल है इससे युवा मोर्चा को काफी मजबूती मिलेगी। अनीश त्रिपाठी ने अपने शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे मंडल उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित करने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर और जिम्मेदारी है।
मैं पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूँ।
इस विश्वास के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व एवं अपने सभी वरिष्ठजनों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। साथ ही, अपने सभी कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग और समर्थन से यह संभव हो पाया।
मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाऊँ
“संगठन ही शक्ति है, सेवा ही उद्देश्य है।”