**जिला यूथ कांग्रेस के द्वारा जिला शिक्षा विभाग के दफ़्तर के सामने धरना प्रदर्शन**
जिला रिपोर्टर राजेन्द्र दास कोरबा
कोरबा युवा कांग्रेस द्वारा कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी के दफ़्तर के सामने प्रदर्शन किया गया युवा कांग्रेस का कहना है कि आत्मानंद स्कूल में यूकेजी एलकेजी के दाखिले में शिक्षा अधिकारी विभाग के द्वारा प्रतिबंध लगा देना तथा फीस भी बढ़ा देना एवं स्कूलों की खराब दशा को सुधार नहीं करवाना ।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गरीब मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित न हो और शिक्षा प्राप्त करे इसके लिए सरकार के द्वारा 2009 से RTE के तहत प्राइवेट और आत्मानंद जैसे स्कूलों में
शिक्षा के 25% आरक्षण दिया गया है
लेकिन इसका लाभ सही लोगो को नहीं मिल रहा जो एक गंभीर विषय है जिनके लिए योजना बनाई गई वही इस योजना से वंचित है तो इस योजना को चलाना या लागू करना उचित नहीं है, युवा कांग्रेस द्वारा शिक्षा विभाग से पत्र के माध्यम से अपने बातों को रखा गया ।युवा कांग्रेस सभी पदाधिकारियों का कहना की शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दे और जिन स्कूलों में किसी भी माध्यम से कोई शिकायत या आवेदन मिले तो उसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। युवा कांग्रेस द्वारा सूचित किया गया कि अगर शिक्षा विभाग में सुधार या गंभीरता नहीं दिखाए जाने उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।