*महंगाई पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल, अर्जुन राठौर*

 

*महंगाई पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल, अर्जुन राठौर*

*एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,जनता में आक्रोश- अर्जुन राठौर*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- छत्तीसगढ़ राज्य की एक ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक सप्ताह के भीतर में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर देश की आम जनता किसानों मजदूर युवाओं एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर महंगाई का नया बोझ डाल दिया है पेट्रोल डीजल में लगभग₹9 प्रति लीटर की वृद्धि यह साबित करती है कि केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है , राठौर ने कहा कि आज देश का हर वर्ग महंगाई से कराह रहा है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से केवल वाहन चलाना ही महंगा नहीं होता बल्कि परिवहन लागत बढ़ने के कारण खाद्य सामग्री सब्जियां कृषि उपकरण निर्माण सामग्री एवं दैनिक उपयोगी की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते हैं इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर पड़ता है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की थी ,लेकिन आज की स्थिति यह है कि जनता पेट्रोल पंपों मे लुट महसूस कर रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने के बावजूद देशवासियों पर लगातार बोझ डालना केंद्र सरकार की जन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, अर्जुन राठौर ने यह भी कहा कि आज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा किसानों को डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर सिंचाई पंप हार्वेस्टर और खेती किसानी से जुड़े सभी कार्यों की लागत बढ़ गई है पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के सामने अब खेती करना और कठिन होता जा रहा है , भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है जबकि आम जनता महंगाई की आग में झुलस रही है उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता से वसूली क्यों कर रही है ? यदि सरकार वास्तव में जनता के हित में काम कर रही है तो तत्काल केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए अत्यधिक करो को तत्काल कम करें और महंगाई से राहत दें अंत में अर्जुन राठौर ने कहा कि जोगी कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती है उठाती रहेगी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।