*आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 15 जून तक*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 29 मई 2026// औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सक्ती में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। आईटीआई सक्ती के प्रभारी श्री चन्द्रेश दिव्य ने बताया कि शासकीय आईटीआई सक्ती में फिटर, विद्युतकार, कोपा एवं सिलाई टेक्नोलॉजी व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भलीभांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में आईटीआई सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।
