*सक्ती उपसंभाग के ग्रामीण डाक सेवकों का दिल्ली में एमटीएस पद पर हुआ चयन*

*सक्ती उपसंभाग के ग्रामीण डाक सेवकों का दिल्ली में एमटीएस पद पर हुआ चयन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/ दिल्ली सर्कल मे खाली पड़ी रिक्तियों को भरने के लिए विशेष अभियान के तहत आयोजित एमटीएस- 2023 भर्ती परिणाम की घोषणा मे सक्ती डाक उपसंभाग के ग्रामीण डाक सेवक देवचरण राठौर सहायक शाखा डाकपाल सिंगनसरा और अश्वनी कुमार सहायक शाखा डाकपाल गढ़गोढी का दिल्ली के अलग-अलग प्रधान डाकघरों में चयन हुआ है। यह भर्ती अन्य सर्किलों के LDCE 2023 के पात्र अतिरिक्त योग्य और इच्छुक जीडीएस उम्मीदवारों से की गई थी। चयनित होने पर ग्रामीण डाक सेवक संघ सक्ती और परिवारजनों में हर्ष का माहौल है।