*जिला चिकित्सालय बना रेफरल सेंटर*
*जीवन रक्षक वेंटीलेटर बिगड़ा पड़ा*
*सी एम एच ओ को जानकारी नहीं*
*सिविल सर्जन आंध्रप्रदेश गए*
*आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे जिले के स्वास्थ्य अमला*
*मेडिकल कॉलेज की वाहवाही लूट रहे जिले के नेता,चिकित्सा उपकरण की कोई संज्ञान नहीं*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
*जांजगीर – चांपा (हमर छत्तीसगढ़ न्यूज)*- सरकार आम जनता के स्वास्थ्य पर करोड़ो खर्च करती है इसलिए 5 मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए |
पर जांजगीर चांपा जिले की बात की जाए तो यहां स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही दयनीय है ,स्वास्थ्य उपकरणों की कमी के जिला चिकित्सालय केवल रेफरल सेंटर बन गया है ,बरसात के दिनों में प्रतिदिन सर्प काटा मरीज आ रहा है पर वेंटीलेटर {ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम }खराब बताकर अन्यत्र रिफर कर दिया जा रहा है ऐसा ही घटना कोसमंदा सर्प काटा मरीज के साथ हुआ,वेंटीलेटर खराब के संबंध में CMHO से चाही गई तो सिविल सर्जन को जानकारी बताएंगे कहकर अपना पल्ला झाड़ लिए ,इसकी सूचना जिला कलेक्टर को देने के बाद भी कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल सका,अव्यवस्था के बारे में स्थानीय विधायक को अवगत कराए जाने पर बोले सिविल सर्जन तो भाजपा और सांसद के खास आदमी है उनको कौन बोल सकता है मैने भी विधानसभा प्रश्न लगया था | जिले में कांग्रेस – भाजपा के बड़े बड़े नेता है जिनको केवल मेडिकल कॉलेज खोलने पर वाहवाही लुटा जा रहा है पर यही की जिला चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरण वेंटीलेटर बिगड़ा पड़ा है के बारे में कोई जानकारी नहीं है उम्मीद है जिले के कलेक्टर इस पर संज्ञान लेंगे।
