*खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का 7 दिवसीय विशेष अभियान सम्पन्न, जिलेभर में लिए गए खाद्य नमूने*
*”बने खाबो–बने रहिबो 2.0″ थीम पर चलाया गया सघन जांच अभियान*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 27 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “बने खाबो–बने रहिबो 2.0” की थीम पर 17 से 23 अगस्त 2026 तक जिलेभर में 7 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा की संयुक्त जांच दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।
अभियान के तहत 17 अगस्त को माँ महामाया पान भंडार, सक्ती से नारियल लड्डू का नमूना लिया गया। 18 अगस्त को लक्ष्मी एजेंसी, डूमरपारा से केशर गोल्ड आटा तथा भगवती बिकानेर स्वीट्स से कलाकंद का नमूना संग्रहित किया गया। अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार से खोवा बर्फी का नमूना लिया गया। 20 अगस्त को सरोज होटल, टेमर से पेड़ा एवं बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। 22 अगस्त को जायसवाल सेल्स, सक्ती से अमूल पनीर तथा 25 अगस्त को मोहन डेयरी बेकरी एंड डेली नीड्स, जैजैपुर से मिल्क केक एवं दही के नमूने संग्रहित किए गए।
संयुक्त जांच दल में अभिहित अधिकारी श्री एहसान तिग्गा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं श्री निखिलेश साहू उपस्थित रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने की अपील की है।
