*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के पदाधिकारी ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात*

सक्ती/ भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने आज शक्ति जिला के नवीन कलेक्टर जयश्री जैन से सौजन्य भेंट कर जिलों में किसानों की समस्याओं से अवगत कराया कलेक्टर जैन ने समस्याओं का निराकरण कराने आश्वासन दिया।
इस अवसर पर किसान जिला अध्यक्ष रमाकांत चन्द्रा,मनहरण लाल कमलेश अधिवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ रवि शंकर चन्द्रा मंत्री भारतीय किसान संघ तहसील अडभार, मीडिया प्रभारी नारायण राठौर एवं अन्य किसान साथीगण की उपस्थिति रही।