*नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ती में हिंदी दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती। नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ती द्वारा विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान मोनिका जायसवाल, द्वितीय स्थान जगेश्वर देवांगन तथा तृतीय स्थान मुकेश गिर्तलहरे ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रथम स्थान सागर देवांगन तथा द्वितीय स्थान अनंत यादव ने प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान
