*असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, पंचायत भवन की फ्लैक्सी फाड़कर गांव के विकास में डाल रहे बाधा*
*कोटेतरा के पूर्व सरपंच पति दाऊलाल ने फाड़ी पंचायत भवन की फ्लैक्सी सीसीटीवी में कैद करतूत*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
जैजैपुर/ जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत के ग्राम पंचायत भवन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,जहां पूर्व सरपंच पति दाऊलाल ने अचानक पंचायत भवन पहुंचकर वहां लगी सरकारी व्यवस्थाओं की फ्लैक्सी (फ्लेक्स बोर्ड) को फाड़ दिया। हालांकि, उन्होंने ऐसा कदम किस वजह से उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह पूरी घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार,पूर्व सरपंच पति दाऊलाल ने पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां लगी फ्लैक्सी को नुकसान पहुंचाया। वहां मौजूद लोग और पंचायत कर्मी भी उनके इस अचानक किए गए कृत्य का कारण समझ नहीं पाए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ तौर पर फ्लैक्सी फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के पुख्ता साक्ष्य के साथ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को सौंपी गई शिकायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जावेगी।
असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद,पंचायत भवन की फ्लैक्सी फाड़कर गांव के विकास में डाल रहे बाधा
आपको बता दे कि तत्कालीन पंचायत सचिव का तबादला हुआ है उसी दिन ही सोशल मीडिया में किसी व्यक्ति द्वारा वायरल किया गया कि अब बहेगी कोटेतरा में विकास की गंगा तब से लगातार विरोधियों की हौसला बुलंद हो गई है और कुछ न कुछ गांव के लोगो को भड़काया जा रहा है किसी भी तरह से पंचायत में विकास की गति रोके जाने की प्रयास कर रहे है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है समय रहते लोगो को जागरूक होने की जरूरत है।
