*श्री रामलला दर्शन योजना का जिले के पात्र व जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से दिलाए लाभ- सांसद कमलेश जांगड़े*
*सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की बैठक आयोजित*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती 23 सितम्बर 2026 // लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा समिति ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अद्यतन स्थिति और प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिले में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना का जिले के पात्र व जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से लाभ दिलाया जाए। सांसद ने कहा की शासन की विभिन्न योजनाओं का जिले के जरूरतमंद, गरीब और कमजोर लोगों को प्राथमिकता से लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए सभी मिलकर आपसी समन्वय से कार्य करे। सांसद ने कहा कि दिशा समिति की बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता के हित मे कार्य करे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि सक्ती गुलज़ार सिंह, विधायक प्रतिनिधि जैजैपुर उमा शंकर चंद्रा, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, सांसद द्वारा सभी मनोनित सदस्य, कलेक्टर जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के एस पैकरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
दिशा समिति की बैठक में सांसद जांगड़े ने सर्वप्रथम पिछले दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत किये गये कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन की जानकारी विस्तारपूर्वक ली। बैठक मे सांसद द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत जिले मे पेयजल की सुविधा उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य पूर्णता के बाद ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है, योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। दिशा समिति की बैठक में सांसद द्वारा पशु चिकित्सा विभाग अंतर्गत पशुओं के टीकाकरण की जानकारी ली गई। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारी को गांव में पशुओं के टीकाकरण कार्य पूर्व गाँव गाँव मे मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके। सांसद ने टीकाकरण कार्य की दिनांक ग्राम और समय की पूर्व जानकारी संबंधित पंचायतों मे भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए ताकि इसका सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके। सांसद ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का व्यवस्थित संचालन ना कर पाने वाले समिति की जगह अन्य पात्र समिति को कार्य दिलाये जाने के निर्देश दिए है। सांसद ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो मे संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरिमामय ध्वाजारोहण कराए जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सांसद द्वारा पंचायत विभाग अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की जानकारी ली। सांसद ने योजना अंतर्गत जिले के सभी पंचायतों मे कार्य स्वीकृत कराए जाने के निर्देश दिए है। सांसद द्वारा नगरीय निकाय के कार्यो की समीक्षा करते हुए स्वच्छता और साफ सफाई का कार्य बेहतर करने तथा गांव-गांव में मुनादी और सफाई गाड़ियों में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से आमजन को साफ सफाई के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए पलाडीखुर्द मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओ पर नाराजगी जताई। सांसद ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द में साफ सफाई, बच्चो के खाने, रहने सहित अन्य सभी व्यवस्थाओ को बेहतर रखे जाने के स्पष्ट निर्देश दिए है।
सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुवे जिले मे डायलिसिस, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि कार्यो की जानकरी ली गई। दिशा समिति की बैठक में सांसद ने पंचायत विभाग अंतर्गत जनपदवार सृजित किए गए मानव दिवस, कार्य पूर्णता की स्थिति, कार्य अपूर्णता की स्थिति, मज़दूरी भुगतान की स्थिति, ई-केवायसी की प्रगति आदि की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने पंचायत विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुवे स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे आजीविका मूलक कार्यो की जानकारी ली तथा स्व सहायता समूहों को ऋण, अनुदान वितरण आदि को जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति मे कार्यक्रम आयोजित कराए जाने कहा। उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक को किसान हितैषी योजनाओं का सुव्यवस्थित संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान कॉल सेंटर के संपर्क नंबर 18001801551 का सभी ग्राम पंचायतों में जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। जिससे जिले के किसान खेती किसानी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने और उक्त नंबर पर सम्पर्क कर आवश्यक सुझाव ले सके।
इसके साथ ही बैठक में सांसद श्रीमती जांगड़े द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मानव विकास का लक्ष्य एवं प्राप्त उपलब्धि, समयबद्ध मजदूरी भुगतान की प्रगति, आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली की प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एनआरएलएम बैंक लिंकेज की प्रगति, आरएफ व सीआईएफ का राशि वितरण एवं लक्ष्य, विकासखंडवार स्व सहायता समूह की जानकारी सहित ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि क्लिनीक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास और शहरी मामलों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), जल संसाधन विभाग अंतर्गत कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन कार्यक्रम, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, जल निकायों की मरम्मत नवीनीकरण एवं पुनरुद्धार, सतही लघु सिंचाई, पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत एकीकृत बाल विकास योजना, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, महिला सुरक्षा और संरक्षण वन स्टॉप सेंटर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, शिक्षा विभाग अंतर्गत मध्यान्ह भोजन योजना, समग्र शिक्षा, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन, मत्स्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, श्रम एवं रोजगार विभाग अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल आदि विभिन्न योजनाओं और कार्याे का विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
