*पितरों की तृप्ति और शांति के लिए अनूठी परंपरा*

*पितरों की तृप्ति और शांति के लिए अनूठी परंपरा*

*मुक्तिधाम को संवारने में जुटा है मंदिर परिवार*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती। भारतीय संस्कृति और परंपरा आज भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, जहाँ जीवित ही नहीं बल्कि मृत स्वजनों, जीव-जंतुओं, प्रकृति और जल-थल के सम्मान व पूजन की अटूट परंपरा है। इसी गौरवशाली परंपरा का अनुसरण करते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती के सौजन्य से रविवार, 8 नवंबर को सक्ती मुक्तिधाम में एक भव्य और सामुहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘एक दिया पितरों के नाम’ अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में नगरवासी अपने स्वर्गवासी स्मृतिशेष स्वजनों की याद में दीप जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।