*भारतीय किसान संघ छ.ग.की सकर्रा एवं अड़भार मे बैठक संपन्न*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ जिला सक्ति द्वारा ग्राम सकर्रा एवं अड़भार में बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे दो दिवसीय कार्यशाला (प्रशिक्षण) एवं ग्राम समिति का विस्तार प्रत्येक तहसील में 25 ग्राम समिति बनाये जाने का लक्ष्य दिया गया है साथ ही रवि व ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए खाद भंडारण व वितरण व खरीफ फसलों के लिए अग्रिम खाद उठाव के सम्बंध में चर्चा हुई साथ ही साथ सभी 95 समितियो में 6 से 10 किसान चयन करें जो समितियों का सदस्य हो,नाम ग्राम,समिति का नाम मोबाइल नंबर सहित एक सप्ताह अंदर देना है लक्ष्य दिया गया है और जिला सहकारी समितियो से किसानो का शिकायत मिल रहा है कि कम राशि भुगतान किया जा रहा है, जिस पर सभी तहसील अध्यक्ष को बताया गया कि आप लोग मैनेजर से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराये नही होने पर जिला में बताये साथ ही ग्रामो में पेयजल की समस्या बढ़ते जा रहा है कई ग्रामो से पानी की मांग की जा रही है,एक सप्ताह के अन्दर नहर से पानी दिया जाय, इस सम्बंध में कलेक्टर सर को पुनः ज्ञापन दिया जाएगा।
