*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती जनहित में अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु कलेक्टर को दिया ज्ञापन*

*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती जनहित में अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु कलेक्टर को दिया ज्ञापन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- भारतीय किसान संघ जिला सक्ती जनहित में अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

1. वर्तमान् समय में जल संकट की गंभीरता को देखते हुए नहरों में जो पानी छोड़ा गया है उसे अंतिम छोर तक पहुंचने एवं नदी नालों, तालाबों एवं बांधों में भरने के निए 30/03/2026 तक पानी छोड़ा जावें।

2. नल-जल योजनान्तर्गत गांव गांव में बने (करोडों रुपये के लागत से) पानी टंकी के सफल व सुचारक रूप से संचालन हेतु जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी, ठेकेदार एवं संबंधित सभी लोगों को तत्काल सूचना जारी कर पानी टंकीयों में पानी सप्लाई का कार्य किया जावें।

3. भारतीय किसान संघ के पत्र क्र.39 दिनांक 06/01/2026 को आपसे रबी फसल हेतु सभी सेवा सहकारी समितियों में रासायनिक (यूरिया, डी एपी., पोटाश) भण्डार के लिए मांग किया गया था। लेकिन अभी भी कई समितियों में रासायनिक खाद नही पहुंच पाया है। जिसमें खाद तत्काल भेजवाने का कष्ट करें।

4. कटारी माइनर नहर पार को जिसकी लम्बाई लगभग 11 किलोमीटर है, तथा इसके बीच में ग्राम पंचायत सकर्रा, सकरी, बुंदेली, सोनादुला, कटारी, सुलौनी आते है। नहर पार में रोड निर्माण कार्य सी.सी. रोड या डामरीकरण सडक PWD से बनवाने की कृपा करें। ताकि नहर का कटाव व अतिक्रमण रोका जा सकें। एवं करिगांव माइनर में कुलापा लापा जो दिया गया है, वह बहुत ही छोटा साइज बनाया गया है, जिसे आपासी के समय में पानी का बहाव बहुत ही कम जाता है, जिसे पुनः बड़ा बनाया जाए। एवं आवागमन हेतु पूल निर्माण रघुवीर चन्द्रा घर के पास अतिआवश्यकता है। पुराना पूल पूलिया का निर्माण हुआ था जो वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे पुनः मरम्त करवाया जावें।

जिसमें प्रमुख रूप से किसान संघ जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा जी, हीरालाल कुर्रे, हीरामणि वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा , श्यामलाल साहू , विनोद पाण्डेय प्रचार मंत्री, जगमोहन राठौर, सुरेंद्र राठौर, शिवनंदन श्रीवास, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।