*खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं*

*खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

कोरबा/- ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए।

ग्राम पंचायत बीरतराई (विकासखंड करतला) में श्री संजय कुमार साहू के निवास पर की गई आकस्मिक जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए।

खाद्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण एक दंडनीय अपराध है तथा ऐसी अनियमितताओं पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।