कोरबा/- जिले में पदभार संभालते ही कलेक्टर श्री दुदावत विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। शहर के साथ-साथ अब उनका पूरा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर भी है।
वे गाँव की गलियों-चौबारों तक पहुँचकर हकीकत जान रहे हैं… ऊबड़-खाबड़ रास्तों और जंगलों से होकर दूरस्थ गांवों का दौरा कर रहे हैं… निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं…
खेतों में उतरकर सीधे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान का प्रयास कर रहे हैं। जहां भी लापरवाही दिख रही है, वहां अधिकारियों को सख्त फटकार भी लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनका लगातार प्रयास जारी है