कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास कोरबा

“छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-II (नेक्स्ट जेन)” के अंतर्गत अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा का विस्तार किया गया है, प्रदेशभर में 400 आधुनिक Emergency Response Vehicles (ERVs) वाहनों को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah ज़ी, माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai ज़ी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh ज़ी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Vijay Sharma ज़ी द्वारा 18 मई को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया था।
कोरबा जिले में भी 22 वाहनों की सौगात मिली है, आज इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इन वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS, MDT सिस्टम एवं स्मार्ट मोबाइल उपकरण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है,जिससे नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता मिल सकेगी।
इसके साथ ही पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन जैसी सेवाओं को एकीकृत कर नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समन्वित आपातकालीन सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ज़ी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ज़ी, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ज़ी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ज़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ज़ी भी उपस्थित रहे।