*भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का किया गया आयोजन*

*भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का किया गया आयोजन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती, 17 जून 2026// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती के तत्वावधान में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, रेडक्रॉस सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर 17 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उपस्थित लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा रक्तदान के संबंध में जागरूकता संदेश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।