*आई.टी. असिस्टेंट संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी*

 

*आई.टी. असिस्टेंट संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी*

*23 जुलाई 2026 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती, 16 जुलाई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-सक्ती अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र हेतु आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद पर संविदा भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह 23 जुलाई 2026 सायं 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड जेठा, जिला-सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। विभाग ने बताया कि डाक, ईमेल, कूरियर अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति का निराकरण केवल आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए गए अभिलेखों एवं विवरण के आधार पर किया जाएगा। ऐसे किसी भी अभिलेख अथवा प्रमाण-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा, जो आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत नहीं किए गए हों। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी तथा पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, रीपा भवन, लवसरा रोड जेठा, जिला-सक्ती से प्राप्त कर सकते हैं।