*आईटीआई सक्ती में प्रवेश हेतु पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

*आईटीआई सक्ती में प्रवेश हेतु पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती, 22 जुलाई 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सक्ती में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के लिए 17 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई सक्ती के अधीक्षक चन्द्रेश दिव्य ने बताया कि संस्था में फिटर, विद्युतकार (कोपा) एवं वेल्डिंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय संचालित हैं। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो आगामी चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कर अगले चरण में शामिल होने के लिए सहमति प्रदान करनी होगी। साथ ही निर्धारित शुल्क का भुगतान कर वे अपनी पसंद में आवश्यक परिवर्तन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि पूर्व में प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थी इस चरण में भाग लेते हैं तथा आगामी चरणों में उन्हें अन्य सीट आवंटित होती है, तो उनकी पूर्व में प्रवेशित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन करने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में आईटीआई सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।