*बालको क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर कोरबा जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सैकड़ों की संख्या में परसाभाटा चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया*
कोरबा जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास

कोरबा जिला के बदहाल सड़क खासकर बालको कोरबा दर्री रिसदा मार्ग की खस्ता हालत को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने रैली निकालकर जिला न्यायालय परिसर से सीधा बालको परसाभाटा चौक पहुंचे जहां अधिवक्ताओं द्वारा नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया अधिवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा बालको क्षेत्र के आसपास के सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, बालको कोरबा के सभी सियासी दल श्रमिक संगठन अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।इसी विरोध को ताकत देने के लिए जिला अधिवक्ता संघ ने बालको पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया,
यदि बालको प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतर आयेंगे,अधिवक्ताओं है कि इस जर्जर खराब सड़क की वजह कई लोगों को जान जा चुकी है लेकिन बालको प्रबंधन को इससे कोई मतलब नहीं है। इसी मार्ग से रोज लगभग पचास से सौ वकील अपनी जान को जोखिम में डाले आना जाने करते हैं।बल्कि वकील ही नहीं आपजन स्वयं बालको के कर्मचारी मजदूर स्कूल के बच्चे भी आना जाना करते हैं। अधिवक्ता संघ द्वारा कहा गया कि जल्दी सड़क की स्थिति को सुधारा नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप, उपाध्यक्ष रवि
शर्मा,उर्मिला,सुनील यादव,रवि भगत,माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक,क्रांति श्रीवास ,हरिशंकर श्रीवास,यमुना मानिकपुरी,सावित्री , करमचंद प्रजापति,श्रवण ,वरुण राही,स्वनिल शर्मा,सुनीता पिल्लै इत्यादि बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
