*छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात, संगठन की गतिविधियों और जनसमस्याओं से कराया अवगत*

*छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात, संगठन की गतिविधियों और जनसमस्याओं से कराया अवगत*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

​सक्ती/ छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला सक्ती के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और फाउंडेशन के सेवा कार्यों तथा जिले की प्रमुख समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
​कलेक्टर से चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन पूर्णतः सेवा भाव से कार्य करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना, अत्याचार पीड़ित महिलाओं को सहायता पहुंचाना तथा बेजुबान जानवरों की सेवा व संरक्षण करना है।
​मुलाकात के दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने जिला अस्पताल सक्ती में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गंदगी की ओर कलेक्टर महोदया का ध्यान आकर्षित कराया। मांगेराम अग्रवाल ने जिले में जल्द से जल्द ‘रेड क्रॉस सोसाइटी’ का गठन करने का आग्रह भी किया, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित के मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल,मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, डॉ. श्याम चंद्रा, मोहन साहू, ओंकार यादव, एवं राजीवलोचन सिंह ठाकुर , अनुरुद्ध अग्रवाल भुरु अग्रवाल सहित संगठन के अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।