*नकटीखार पुल बना हादसे को न्योता! टूटी रेलिंग से बढ़ा दुर्घटना का खतरा*

🚨 कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

*नकटीखार पुल बना हादसे को न्योता! टूटी रेलिंग से बढ़ा दुर्घटना का खतरा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र दास — जिला प्रमुख, कोरबा

कोरबा। रिसदी चौक से उरगा जाने वाले मार्ग पर स्थित नकटीखार पुल इन दिनों हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। पुल की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है, जिसके चलते पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुल की टूटी रेलिंग के कारण विशेषकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ जाता है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग का निर्माण एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले उचित कदम उठाया जा सके।

⚠️ बड़ा सवाल

क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

जनहित में मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करे और पुल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करे।