*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जेठा, हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत*

 

*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जेठा, हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती, 11 सितम्बर 2026/ माननीय केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास, भारत सरकार शिवराज सिंह चैहान आज जिला सक्ती प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर से कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड जेठा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर 50 सदस्यीय सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के साथ केंदीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जिला सक्ती पहुंचे। हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आई राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री का सक्ती जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया।