*मानिकचौरी में कथित अवैध शराब बिक्री का आरोप आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल*
जिला बिलासपुर के ब्लॉक मस्तूरी अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी में लंबे समय से कथित रूप से अवैध शराब बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शराब बिक्री को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे शराब बेचने वालो का हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
ग्रामीणों के द्वारा कथित रूप से ग्राम मानिकचौरी में लगातार शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग स्तर पर कभी-कभार कार्रवाई की जाती है लेकिन इसके बावजूद शराब बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है की आबकारी विभाग की मिलीभगत से ही अवैध शराब बेची जा रही है
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके द्वारा शराब बिक्री की शिकायत की जाती है तो कथित रूप से शराब बेचने वालों को पहले ही इसकी सूचना मिल जाती है। ग्रामीणों यह भी बताया कि इसी वजह से जांच या कार्रवाई के दौरान शराब बरामद नहीं हो पाती और संबंधित लोग बच निकलते हैं।
दिनांक 14 सितंबर को भी पहुंचा आबकारी अमला कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों का दावा है कि आबकारी विभाग की टीम ग्राम मानिकचौरी पहुंची थी। ग्रामीणों के मुताबिक टीम द्वारा संबंधित घर की जांच के बाद वहां शराब नहीं मिलने की बात कही गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके द्वारा कथित रूप से बरामद शराब अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की गई तथा शराब पीने गए व्यक्तियों ने कथित तौर पर यह भी बताया कि उन्होंने शराब जोगी नायक के घर से खरीदी थी।
इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत और विरोध के बावजूद कथित शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से गांव में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का मांग की है।
ग्रामीणों का सवाल है कि यदि गांव में लंबे समय से शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं और मौके पर ग्रामीण कथित रूप से शराब उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं तो फिर जिम्मेदार आबकारी विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है
उच्च अधिकारियों से जांच की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से ग्राम मानिकचौरी में कथित अवैध शराब बिक्री की जांच कराने शिकायतों की वास्तविकता की पड़ताल करने तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
