*सेनानी परिवार ने नाम पट्टिका एवं वंदे मातरम् उद्यान का वर्ष गाँठ मनाया* *धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया स्मरण*

*सेनानी परिवार ने नाम पट्टिका एवं वंदे मातरम् उद्यान का वर्ष गाँठ मनाया*
*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया स्मरण*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

बिलासपुर , 15 नवंबर 2026 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार ने आज नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए वंदे मातरम उद्यान और नाम पट्टिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर उद्यान जाकर सेनानियों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अद्वितीय योगदान और उनके त्याग का सम्मान करना हमारा सौभाग्य है। शहर के प्रमुख पुराना बस स्टैण्ड चौक से शिव ताक़ीज़ तक विकसित इस उद्यान में नगर के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों की पट्टिकाएँ लगाई गई हैं। जहाँ हरियाली, साफ-सुथरा वातावरण नागरिकों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है।
पुराना बस स्टैंड चौक पर आयोजित प्रथम वर्ष गाँठ कार्यक्रम में श्री बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्रगौरव हैं। भारत की आज़ादी सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था, त्याग और बलिदान की प्रेरणादायक कथा है। नगर के इन वीर सेनानियों ने जिस अदम्य साहस और देशभक्ति के साथ अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया, वह हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके त्याग का सम्मान करना हमारा का सौभाग्य है। यह गर्व हमारे गौरवशाली इतिहास को लेकर है, जहाँ हमारे पूर्वजों ने अपने खून से इस मिट्टी को सींचा है। यहाँ नवनिर्मित उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हमारे वीर पुरखों की नाम पट्टिकाएँ उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन सेनानियों की नाम पट्टिकाएँ अब यहाँ से गुजरने वाले हर राहगीर को प्रेरित करती है । बिलासपुर अब देश का पहला जिला है जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों का नाम वंदे मातरम् उद्यान में अमर हो रहा है। यह जीवंत स्मृति स्थल बनेगा। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुये संरक्षक ई रमेंद्र राव,जिला अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे,कोषाध्यक्ष इंदर टहलियानी ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर हम यह विशेष जयंती मना रहे हैं जिसमें हम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्मरण कर रहे हैं, जिनके बलिदानों ने हमें आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी ने कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित शायद यह देश का पहला उद्यान बना है जिसे नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बनवाया है देश में स्थानीय सेनानियों को सम्मान देने का इससे बड़ा उदाहरण कोई हो नहीं सकता है इसमें अभी कुछ नाम शेष रह गये है जिसे शीघ्र जोड़ने महापौर पूजा विधानी से अनुरोध करती हूँ उन्होंने विधायक अमर अग्रवाल एवं विधायक सुशांत शुक्ला को स्मरण करवाया अपनी घोषणा अनुसार शीघ्र सेवा सदन बनाया जावे ।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाये गये वंदे मातरम उद्यान का नाम वन्देमातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रखा गया था उद्यान में 25 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम की पट्टिका लगाई है जिनमें स्व. ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर, श्री रामगोपाल तिवारी, श्री चित्रकांत जायसवाल, डॉ.वासुदेव देवरस, श्री कालीचरण तिवारी, श्री मथुरा प्रसाद दुबे, श्री विश्वनाथधर दिवान, श्री राजकिशोर वर्मा, श्री प्रह्लाद पीपलवा , डॉ. शिवदुलारे मिश्रा, श्री श्यामानंद वर्मा, श्री मुरलीधर मिश्रा, श्री रामकृष्ण पाण्डेय, श्री ई राघवेंद्र राव बैरिस्टर, श्री हरनारायण वाजपेयी, श्री राम चरण श्रीवास, श्री चिंतामणि ओत्तलवार, श्री भ्रमर गुप्ता, श्री यदुनंदन/मनोहर सिंह, डॉ. भगवान दास ताहिलयानी, डॉ दयाराम कलवानी, डॉ. मुरलीधर जैसवानी, क्रांति कुमार भारती, श्री राम चरण साहू, बाल सेनानी श्री गंगा प्रसाद वाजपेयी का नाम शामिल है।
इस स्मरण वर्ष गाँठ पर संरक्षक ई रमेंद्र राव,पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डॉ शकुंतला जितपुरे,डॉ उषा किरण बाजपेयी,श्रीमती जया जैन,इंदर टहलियानी,सोनम साहू(सचिव)किरण शुक्ला,राकेश कुमार जैन,डॉ रश्मि जितपुरे,कुंज बिहारी मिश्रा,आशीष कुमार खंडेलवाल,के के वर्मा,आर के सोनी,गरिमा शराफ,डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास,राम नारायण पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे।