*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- तहसील स्तरीय भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम कर्रापाली,तहसील अडभार में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रमाकांत चन्द्रा जी उपस्थित रहे सबसे पहले भारत माता एवं बलराम भगवान के तैल चित्र पर माल्यार्पणकर एवं दीपक जलाकर किया गया
इसके पश्चात जिला मंत्री वेद प्रकाश वर्मा स्वागत उद्बोधन एवं कार्य के रूपरेखा उपस्थित किसानों को बताया इसके बाद जिला उपाध्यक्ष हीरामणि वर्मा ने संगठनात्मक कार्य पद्धति को बताऐ तत्पश्चत जिला उपाध्यक्ष और विधि सलाहकार अधिवक्ता मनहरण लाल कमलेश ने भारतीय किसान संघ के लगातार 2 साल के संघर्ष और उपलब्धियां को उपस्थित किसानों को बताया साथ ही 30, 31 मार्च को रायपुर में हुई बैठक के प्रस्ताव के बारे में पढ़ कर बताया गया इसके बाद जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्र ने विस्तार रूप से भारतीय किसान संघ के कार्यों लक्षण किसानों के हक और अधिकारों को साथ ही हर गतिविधियों को बारी-बारी से उपस्थित समस्त किसनो को बताऐ साथ ही जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दिए इसके अलावा गौपालन के बारे में भी उन्होंने किसानों को बताया इस कार्यक्रम में तिजुराम यादव अध्यक्ष तहसील अड़भार ने आभार प्रकट किया गया, सेवा सहकारी समिति कर्रापाली का 5 सदस्य बनाया गया, बाकी आश्रित ग्रामो का सदस्य 1 सप्ताह में बनाने कहा गया।
उपस्थित सदस्य खगेश्वर गवेल, जिला सहकारीता प्रमुख ,देव सिंग यादव, विधुत प्रमुख तह, रम्यालाल यादव ,सह मंत्री तह, छोटे लाल राठौर सयोजक सहकारिता, गीता गबेल, उपाध्यक्ष, सरोजिनी गवेल, महिला प्रमुख, रोहित सिदार युवा प्रमुख, योगेन्द्र सिंह, मनोज,सियाराम संतोष,पूजबाई, तुलसी यादव चमारिन बाई, बुधवारा बाई, लीलाबाई ब्रीज बाई, और सदस्य उपस्थित रहे
