*भाजपा सक्ती जिला के तीनों विधानसभा प्रत्याशी कल भरेंगे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र*

*भाजपा सक्ती जिला के तीनों विधानसभा प्रत्याशी कल भरेंगे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र*


सक्ती /- जिला भाजपा सक्ती के तीनों विधानसभा (सक्ती , जैजैपुर , चंद्रपुर) के प्रत्याशियों डॉक्टर खिलावन साहू, कृष्णकांत चंद्रा, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के द्वारा नामांकन हेतु भव्य रैली कल बुधवार 25.10.2023 को नंदेली भाटा मैदान सक्ती से निकलेगी जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव शामिल होकर आमसभा को संबोधित करेंगे, उक्त नामांकन रैली मे सक्ती जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति से भव्य सक्ती प्रदर्शन रैली के रूप में नामांकन भरने सक्ती नगर भ्रमण करते हुए जेठा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी जिला भाजपा चुनाव समिति के द्वारा इस रैली में सभी से आग्रह किया है चुनाव के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता देकर रैली को सफल बनाने।

संपादक नारायण राठौर