ग्राम कोसमंदा का लाइट आये दिन बंद रहता हैं ग्रामीण काफ़ी परेशान कॉल करने पर अधिकारी कॉल रिसीब नहीं करते

ग्राम कोसमंदा का लाइट आये दिन बंद रहता हैं ग्रामीण काफ़ी परेशान कॉल करने पर अधिकारी कॉल रिसीब नहीं करते

जिला जांजगीर चाम्पा के सारागांव विद्युत वितरण ( बिजलीऑफिस ) के अंतर्गत ग्राम कोसमंदा का लाइट आये दिन बंद रहता हैं इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समय पड़ रही बदन को झुलसाने वाली उमस व गर्मी जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं।भेलवा ट्रांफार्मर का पिछले 3 दिन से केबल जल जा रहा हैं और बिजली ऑफिस मे सूचना देने के बाद भी 5 से 6 घंटे तक लाइट बंद रहता हैं और अधिकारी जे ई श्री पंकज साव, व कर्मचारी को कॉल करने पर रिसीव भी नहीं करते हैं ग्रामीण का कहना हैं अगर अमरैया पारा का केबल नहीं बदलने पर बिजली ऑफिस का घेरवा करने की बात कही जा रही हैं