*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भारत एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन(CITU)बालको के द्वारा यूनियन कार्यालय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया*

*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भारत एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन(CITU)बालको के द्वारा यूनियन कार्यालय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया*

 

जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास कोरबा

आज दिनांक 1 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भारत एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन(CITU)बालको के द्वारा यूनियन कार्यालय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन द्वारा बाईक रैली बैंड बाजा के साथ बालको नगर में निकाला गया जिसमें 250 से 300 लोग सम्मिलित हुवें साथ हीं दुनिया के मुजदूरों एक हो का नारा व अमर शहीदों को लाल सलाम के उद्दघोष से नगर गूँज उठा । रैली बालको सिविक सेंटर सेक्टर -3, सेक्टर-4, सेक्टर-1,2,और 5,परसा भाटा प्लांट गेट होते हुवे यूनियन कार्यालय वापस पहुंची। रैली के पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी की सुरुवात संगठन के अध्यक्ष कॉमरेड एस. घोष द्वारा ध्वजारोहण एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि के साथ किया गया। प्रदेश महासचिव कॉमरेड एस.एन बैनर्जी द्वारा मजदूर दिवस के इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों में मजदूर की भूमिका व हालात पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।संघ के अध्यक्ष कॉमरेड एस.घोष के द्वारा सीटू सेंटर द्वारा प्रेसित घोषणा पत्र को पड़ कर सुनाया साथ हीं मजदूरों पर हो रहें निरंतर हमले और सरकार के द्वारा मजदूर, किसान पर किये जा रहें दमनकारी नीतियों के बारे में बताया।संगठन द्वारा विभिन्न विभाग के मजदूर साथियों को पुरुस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सीटू के महासचिव कॉमरेड एस.एन.बैनर्जी,छत्तीसगढ़ किसान सभा के सचिव कॉमरेड प्रशांत झा,छत्तीसगढ़ परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कॉमरेड जी.डी.महंत व आर.डी. चंद्रा , छत्तीसगढ़ सशक्त दिव्यांग संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल बांधे, NTPC कामगार यूनियन से कॉमरेड गुरुमूर्ति व किसान सभा पतरापाली से कॉमरेड मंगल सिंह की उपस्थिति रही, आयोजन कमिटी द्वारा समस्त साथियों के लिए नास्ता और ठंडा का व्यवस्था किया गया था।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन बालको सीटू के महासचिव कॉमरेड अमित गुप्ता ने किया कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद कॉमरेड जी.डी.महंत के द्वारा दिया गया।