*बालको इंटक कार्यालय में नेत्र चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन*

*बालको इंटक कार्यालय में नेत्र चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन*

जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास कोरबा

कोरबा/- आज दिनांक 03 मई को इंटक संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर बालको इंटक कार्यालय में *नेत्र चिकित्सा शिविर* एवं *सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथिगण श्री राजेश कुमार जी(सी ई ओ,एल्यूमिनियम उद्योग),श्री आर. के. सिंह जी(सी ई ओ,बालको), सुश्री प्रज्ञा पांडेय जी(प्रमुख,मानव संसाधन,बालको), कैप्टन धनंजय मिश्रा जी(एडमिन प्रमुख,बालको) डॉ विवेक सिन्हा जी(सी एम ओ,बालको चिकित्सालय),श्री विजय चंद्रा जी(आई आर प्रमुख,बालको) एवं श्री विजय साहू जी(सी एल एम एस प्रमुख,बालको)एवं बालको के अन्य सम्माननीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बालको इंटक के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इंटक महासचिव श्री जयप्रकाश जी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल – पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं संगठन के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारीयों को भी अंगवस्त्र(गमछा) भेंट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों के द्वारा भगवान श्री गणेश जी की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत इंटक संगठन का ध्वजारोहण किया गया। श्री राजेश कुमार जी, श्री आर.के.सिंह जी एवं सुश्री प्रज्ञा पांडेय जी सभी ने इंटक संगठन के कार्यशैली की प्रशंसा की व संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन व श्री जयप्रकाश जी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा के बालको इंटक संगठन वर्तमान में श्रमिक हित के साथ-साथ उद्योग हित को भी लेकर आगे बढ़ रहा है और यह बहुत ही कुशल नीति है जिसका पालन बालको इंटक कर रहा है। श्री जयप्रकाश जी ने अपने उद्बोधन में कहा के इंटक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय कुमार सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में सर्वोच्च सदस्य संख्या के साथ इंटक संगठन राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर है साथ ही बालको में भी बालको इंटक संगठन सर्वोच्च स्थान पर है एवं इंटक संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे संगठन का गठन करना था जो देशहित को सर्वोपरि रखते हुए श्रमिक कल्याण की दिशा में कार्य करे और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इंटक का उद्देश्य टकराव नहीं सहयोग होगा एवं मजदूरों को सिर्फ वेतन नहीं समुचित सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना होगा। रचनात्मक एवं संगठित करने की सोच के साथ आगे बढ़कर इंटक संगठन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उद्बोधन कड़ी के समाप्ति उपरांत अतिथियों के कर कमलों से निःशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वल्पाहार प्रदान किया गया एवं इंटक संगठन के प्रतीक चिन्ह स्वरूप मोबाइल स्टीकर वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रमेश जांगिड़ जी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री जयपाल सिंह जी द्वारा किया गया।