*अघोषित बिजली कटौती पर विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन*

*अघोषित बिजली कटौती पर विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/- छत्तीसगढ़ राज्य की एक ही मानता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के बारे में मौखिक रूप से उप संभाग के प्रभारी एन के पटेल को एक हफ्ता पहले बतलाया गया था कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है उनका नकारात्मक जवाब आया की लोड सेटिंग के वजह से लाइट बंद हो रही है फिर आश्वासन भी दिया सुधार हो जाएगा एक हफ्ता बीतने के बाद बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ आज उप संभाग के प्रभारी को लिखित शिकायत किया गया कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती हो रही है जिसको तत्काल सुधार किया जाए आज क्षेत्र का तापक्रम 45,46 डिग्री पहुंच चुकी है उसके पश्चात भी विद्युत विभाग की मनमानी चल रही है राठौर ने साफ शब्दों में विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिवस के भीतर अघोषित बिजली कटौती को बंद नहीं किया गया और विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे एवं क्षेत्र वासियों द्वारा उनके विद्युत कार्यालय का घेराव किया जावेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग स्वयं होगी अर्जुन राठौर ने राज्य के बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि बीजेपी सरकार हर जगह सुशासन त्यौहार मना रही है यह कैसा सुशासन है जहां आम लोगों को उनकी जरूरत की चीजे बिजली और पानी मुहैया नहीं कर पा रही है और झूठा विकास का ढिंढोरा पीट रही है ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर फागुलाल अजगल्ले, सूरज खूंटे, भगत खांडे, पिंकेश खूंटे, गिरधारी रातरे , रमेश कर्ष, संतोष, उपस्थित रहे।