*सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित*

*सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित*

*शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित*

*कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त*

 

सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत हाई स्कूल रायपुरा में 11 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आयोजित रायपुरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत रायपुरा, आमापाली, खम्हरिया, चिखलरौंदा, छितापंडरिया, झालरौंदा, डोंगिया, केकराभाठ, भोथिया, भोथिडीह, मलनी, लोहराकोट, सलनी, सिरली, सेंदूरस, हरदी, बर्रा, अकलसरा एवं दर्राभांठा ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला आबकारी अधिकारी, जिला सक्ती को रायपुरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।