*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के द्वारा किसानो की समस्याओं एवं बिजली की समस्या को लेकर कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन*

*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के द्वारा किसानो की समस्याओं एवं बिजली की समस्या को लेकर कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन*


सक्ती जिले में किसानों के सामने वर्तमान में विभिन्न प्रकार की समस्या आ गयी है, जो बिन्दुवार निम्नानुसार है –

1. खरीफ फसल वर्ष 2026 के लिए प्रति एकड़ यूरिया 02 बोरी, DAP 18-46 01 बैग, सुपरफास्फेट 02 बैग, एवं पोटाश 25 किलो. किसानों को दिया जावें। एवं किसानों के आधार एवं उन्नत किस्म का बीज ही दिया जावें।
2. जिन जिन किसानों का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अलावा अन्य बैंकों में लोन स्वीकृत है उनको जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में लोन देने से मना किया जा रहा है, अतएव लोन प्रदान किया जावें।

3. वर्तमान समय में गर्मी को देखते हुए बिजली की बार-बार कटौती से आमजन एवं किसान बहुत परेशान है, जिसमें सुधार करते हुए निरन्तर बिजली प्रदान कि जावें। विदित हो कि लगभग 15 दिनों से ग्राम बासीन में बिजली नहीं है, जिससें पेयजल की काफी समस्या है। जिसको लाईन तत्काल प्रदान कि जावें एवं एक सोलर पेनल वाली बोर स्थापित किया जावें।

4. वर्तमान में किसानों को रबी फसल की कटाई एवं जोताई हेतु डीजल की कॉफी समस्या है। जिसको गंभीरता से लेते हुए किसानों को उनके आवश्यकतानुसार डीजल प्रदाय की जावें। ताकि किसानों की खून पसीने की कमाई का धान कटाई कर सकें।

5. रबी फसल की खरीदी हेतु सक्ती जिले के कृषि उपज मंडी आमनदुला को तत्काल प्रारंभ किया जावें।

6. किसानों को रबी फसल हेतु पानी दिये जाने के बाद से अब तक जिले में नहर सुधार कार्य बंद है, और बरसात काफी नजदीक है अतएव नहर का सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ करायी जावें।

7. ग्राम सलनी व किसान श्री चेतन प्रसाद चन्द्रा द्वारा रबी फसल 2026 में 3 हेक्टेयर यहुत ने सरसों का फसल लगाया गया था जिसकी बीज बेचने हेतु RAEO के माध्यम से 3 हेक्टेयर के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था जिसका पंजीयन शुल्कं MA280028- रु. जैजैपुर RAEO के माध्यम से जमा कराया गया था बाद में 3 हेक्टेयर की पंजीयन पूर्ण होने की सूचना भी RAEO द्वारा मुझे प्रदान किया गया था। फसल कटाई के बाद कृषक द्वारा उत्पादित सरसों बीज 11 क्विटल को सहकारी समिति जैजैपुर में लेकर गया तब सहकारी समिति द्वारा मात्र 1.5 क्विटल बीज का ही खरीदी किया गया तथा शेष बीज का खरीदी पंजीयन नही है करके नही खरीदी किया गया। जो कि कृषक के साथ अन्याय पूर्ण कार्यवाही किया गया। अतः कृषक की शेष समस्त सरसों बीज को सोसायटी द्वारा तत्काल खरीदी किया जाएं एवं संबंधित अधिकारियों कर्मचारी के उपर आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही कि मांग किया गया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्ति जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्र उपाध्यक्ष मनहरण लाल कमलेश गोरेलाल चंद्र शिवचरण साहू जीवन राठौर जगमोहन राठौर परसन राठौर विजेंद्र गबेल श्यामसुंदर जगदीश प्रसाद कोमल प्रसाद संतोषी बाई मोहन कुवर सहित किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।