* जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के बालको ब्लॉक के परसाभाटा बाजार चौक में सभी प्रकोष्ठों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन *
राजेंद्र दास,जिला प्रमुख कोरबा
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लगातार डीजल,पेट्रोल,खाद्य सामग्री ,गैस,एवं अन्य सभी चीजों में बढ़ोतरी की जा रही है जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का कहना की केंद्र सरकार के द्वारा आप लोगों को झूठा वादा कर मूर्ख बनाने का काम करती है आम जनता से मजाग किया जाता है। कांग्रेस कमेटी का कहना है कि आज जिस तरह शव यात्रा के माध्यम से महंगाई की विरुद्ध जो प्रदर्शन किया जा रहा है और अगर इसी तरह केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई को बढ़ाते रहेंगे तो कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे देश,प्रदेश,जिला स्तरीय, ग्रामीण सभी क्षेत्रों में महंगाई के विरोध उग्र आंदोलन किया जाएगा।आज के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज,दुष्यंत शर्मा,बुद्धेश्वर चौहान,पंचराम आदित्य,अजीत बर्मन,महिलाएंगे जी,मांझी,और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।