*किसान संघ के द्वारा जिला विपणन अधिकारी से मिलकर खाद बीज वितरण एवं बचत की जानकारी लेने बैठक*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- दिनाँक 08,06,2026 को भारत्तीय किसान संघ जिला सक्ति के द्वारा जिला विपणन अधिकारी से मुलाकात किया गया, संघ द्वारा सभी 96 समिति में रासायनिक खादों का वितरण व बचत जानकारी लिया गया, कई समितियो में जैसे जैजैपुर, कचंदा, में रासायनिक खाद भंडारण नहीं हुआ है वहां दो दिवस के अंदर भंडारण करने और किसानो को वितरण करवाने की व्यवस्था करने अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया, विपणन अधिकारी मेडम के कहा हमारे पास रासायनिक खाद यूरिया सुपर फ़ासपेट व पोटाश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं जिन-जिन समितियो द्वारा मांग पत्र प्राप्त हुआ है उन समितियों में भंडारण बहुत जल्द किया जायेगा। इस अवसर पर सक्ती जिला भारतीय किसान संघ अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा ,वेद प्रकाश वर्मा, योगेन्द्र गवेल, प्रभुराम गवेल सहित किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
