*ग्राम पंचायत पोरथा के डोगिया में सब्जी मंडी से ग्राम पंचायत पोरथा को राजस्व की छति*

*ग्राम पंचायत पोरथा के डोगिया में सब्जी मंडी से ग्राम पंचायत पोरथा को राजस्व की छति*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/ ग्राम पंचायत पोरथा के आश्रित ग्राम डोंगिया में संचालित सब्जी मंडी से ग्राम पंचायत पोरथा को किसी प्रकार की राजस्व शुल्क नहीं दिया जा रहा है। जबकि ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि लगभग 3 एकड़ में सब्जी मंडी संचालित है मंडी के आसपास गंदगी फैला हुआ है जिससे आने जाने वालो को उस गंदगी की दुर्गध का सामना करना पढ़ रहा है जिससे ग्राम वासियों में भारी आक्रोश है गांव वालों का कहना है कि सब्जी मंडी संघ ग्राम पंचायत पोरथा को राजस्व शुल्क दे जिससे की गंदगी को साफ कराया जा सके नहीं तो सब्जी मंडी किसी अन्य जगह में स्थानांतरित किया जाए। यहां सब्जी मंडी के नाम पर अवैध रूप से बेजा कब्जा किया जा रहा है और मंडी का पूरा बाजार रोड में लग रहा है जिससे आवाज गण पूर्ण रूप से बाधित हो रहा है जो आगे चलकर किसी दुर्घटनाओं को नेवता दे रही है मंडी की जगह अवैध रूप से टीन टपड़ों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है और राजस्व शुल्क के नाम पर पंचायत को ठेंगा दिखाया जा रहा है जो आगे चलकर एक उग्र आंदोलन के रूप में देखने को मिल सकता है।