*NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय का पुतला दहन*
जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास
कोरबा/- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर/ग्रामीण) के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एवं राज्य के विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी के छवि को धूमिल करने व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,बलरामपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय का पुतला दहन टीपी नगर चौक, कोरबा में किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
