*भारतीय किसान संघ जिला सक्ति की बैठक संपन्न*

*भारतीय किसान संघ जिला सक्ति की बैठक संपन्न*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक मे पहले भगवान बलराम एवं भारत माता की पूजा अर्चना किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया बैठक की अध्यक्षता किसान संघ अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा के द्वारा किया गया बैठक मे (1) 30 सितंबर को महिला सशक्तिकरण एक दिवसीय सम्मेलन प्रशिक्षण दिल्ली में होना है जिसमें हमारे जिले से 10 महिलाओं के जाने पर चर्चा किया गया (2) सेवा सहकारी समिति के प्रति ग्राम पांच पांच सदस्य नियुक्त करने हेतु चर्चा किया गया जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करना एवं तहसील प्रभारी को सदस्य बनाने प्रति सप्ताह मॉनिटरिंग करने व प्रगति रिपोर्ट देने कहा गया। (3) रचनात्मक कार्य सभी तहसीलो में 1000 पौधा छायादार, इमरती, फलदार एवं फूल पौधा का लक्ष्य देवे इसको फोटोग्राफ एवं संख्या देंगे। (4) हर माह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया जाना है के संबंध में भी चर्चा हुई।
इस बैठक में प्रमुख रूप से हीरामणि वर्मा उपाध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा मंत्री श्यामलाल साहू विद्युत प्रभारी जय सिंह गबेल रवि शंकर मैत्री सरोजिनी गबेल रोहित कुमार देव प्रसाद कन्हैया लाल यादव छोटेलाल राठौर सहित किस संख्या अनेक सदस्य उपस्थित रहे।