*परसाभाठा वार्ड क्रमांक 45 में स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया*

*परसाभाठा वार्ड क्रमांक 45 में स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया*

09 अगस्त 2026 को परसाभाठा वार्ड क्रमांक 45 में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल से संबंधित जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई गई।

इस दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार के समय लागू बिजली बिल हाफ योजना, जिसके अंतर्गत 400 यूनिट तक बिजली खपत पर आधे बिजली बिल का लाभ दिया जाता था, के संबंध में जानकारी दी गई तथा संबंधित फॉर्म का वितरण भी किया गया।

अभियान के दौरान वार्ड के बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल से जुड़े विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं समझाइश दी।

इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुँचाना तथा बिजली बिल से संबंधित उनकी समस्याओं एवं शंकाओं को समझना रहा।

जनता की आवाज़, जनता के बीच —
हर घर तक जानकारी, हर समस्या पर संवाद।