*कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित*
*जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 11 अगस्त 2026 // जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को दुरुस्त करने आपसी को-ऑर्डिनेशन से मिलकर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की जिले मे कानून व्यवस्था कंट्रोल करना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसके लिए हमें पूरी गंभीरता और समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बिना किसी अनावश्यक देरी के समय पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस विभाग अंतर्गत कार्यरत डीएसबी शाखा को पूरी सक्रियता से जिले की छोटी बड़ी सभी गतिविधियों के लिए निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही बैठक के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग व्यवस्था, सायबर अपराध रोकथाम तथा महिला सुरक्षा सहित अन्य विभिन्न कार्यो के लिए पुलिस विभाग द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, अन्य पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
